कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के वर्तमान जज से जांच कराई जाए।
{“_id”:”66e098edcacbe7adc707a3a3″,”slug”:”high-court-judge-should-be-appointed-for-investigation-of-mangesh-yadav-case-2024-09-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, हाईकोर्ट के जज से हो मंगेश यादव प्रकरण की जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
– फोटो : amar ujala
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर जौनपुर के मंगेश यादव एनकांउटर मामले की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट के वर्तमान जज से जांच कराई जाए। पत्र में लिखा है कि वह खुद मौके पर गए थे।
सारी परिस्थितियां एनकाउंटर के फर्जी होने की तरफ इशारा कर रही हैं और पुलिस की जांच में कई कमियां सामने आ रही हैं। ऐसे में इसकी निष्पक्ष जांच कराया जाना जरूरी है।