high expectations from Lok Sabha elections More than 50 thousand population of cantonment area in Agra

लोकसभा चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में छावनी क्षेत्र की 50 हजार से ज्यादा आबादी को भी लोकसभा चुनाव से बड़ी उम्मीदें हैं। यहां जनता अनिश्चय की स्थिति में है। परिषद के चुनाव नहीं होने के कारण नुमाइंदगी करने वाला कोई नहीं है। कहीं नाला चोक है तो कहीं सड़कें जर्जर हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पार्क बदहाल हैं। नागरिक सुविधाओं का अभाव है। टैक्स का बोझ है।

देशभर की छावनी में बदलाव की कवायद के बीच आगरा छावनी की जनता पशोपेश में है। नगर निगम में विलय का रास्ता बनेगा या छावनी का अस्तित्व बना रहेगा। छावनी में सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में झूले लगवाए गए मगर पार्किंग और प्रवेश शुल्क लगाने से लोग कम ही रुख करते हैं। अन्य पार्कों का भी यही हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें