High risk pregnancy found in 20 women

डोर टू डोर अ​भियान के तहत घरों से कूड़ा एकत्रित करती पालिका की स्वच्छता टीम ।

कासगंज। साेमवार को एचआरपी डे मनाया गया। इसके तहत 126 महिलाओं की जांच की गई। जांच में 20 गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। ऐसी महिलाओं को चिकित्सकों ने आवश्यक सलाह दी।जिला अस्पताल में 95 गर्भवती महिलाएं जांच को पहुंची। इनमें से 45 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए गए। सात महिलाओं में रक्त अल्पता, तथा छह महिलाओं में हाई बीपी की शिकायत मिली। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में डॉ. टी फातिमा ने 18 गर्भवती महिलाओं की जांच की। जिसमें चार महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 13 गर्भवती महिलाएं जांच को पहुंची। इनमें तीन महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को विटामिन की गोलियों का वितरण किया गया। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। जांच के बाद जिन महिलाओं में रक्त का स्तर सात से कम मिलने तथा ब्लड प्रेशर अधिक निकलने पर उनको उच्च जोखिम की गर्भावस्था की श्रेणी में रखा गया। ऐसी महिलाओं को चिकित्सकों ने खान पान का ध्यान रखने की सलाह दी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *