high school girl left her pre-board exam due to troubled by molester in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शोहदे ने छात्रा को परेशान कर रखा है। उसकी हरकतों से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने प्री-बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

मंगलवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव की निवासी हाईस्कूल की छात्रा रोते हुए थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक शोहदा उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। इससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जब भी वह घर से बाहर निकलती है, आरोपी उसे रोक लेता है। बात करने का दबाव बनाता है। गांव में यह कहकर बदनाम करता है कि छात्रा खुद ही उससे बात करती है। 

शोहदे ने रास्ते में रोका 

छात्रा ने बताया कि कई बार शिकायत उसके परिजनों से की लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को वह हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी। रास्ते में शोहदे ने उसे रोक लिया और बात करने के लिए मजबूर करने लगा। तंग आकर छात्रा घर लौट गई, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई।

बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शोहदे की शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *