high speed bus hit an auto rickshaw full of school children three in critical condition in Jhansi

बस ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी के मऊरानीपुर में सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीकमगढ़ मार्ग पर दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने ऑटो से  उतरने के दौरान तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन स्कूल के शिक्षक और गार्ड मदद के लिए दौड़े। इस दौरान बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। 

Trending Videos

आनन-फानन में घायल बच्चों को मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया गया कि बच्चे रोज की तरह आज भी प्राइवेट ऑटो से सवार होकर स्कूल के लिए आए। जैसे ही स्कूल के बाहर ऑटो से उतरने लगे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

स्वास्थ्य केंद्र ले गए बच्चों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। ऑटो में लगभग सात स्कूली बच्चे सवार थे। जिसमें ऑटो चालक सहित तीन स्कूली बच्चे घटना का शिकार हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के साथ कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें