मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। जबकि दामाद की हालत नाजुक है। 



high speed vehicle hit bike in Mainpuri old lady died while son-in-law's condition is critical

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह कुरावली मार्ग पर बाइक सवारों के तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एटा निवासी वृद्धा की मौत हो गई। दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।

Trending Videos

जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव सुभाल निवासी मौरकली (60) कुछ दिन पहले बेटी की ससुराल बड़ा गांव जनपद फिरोजाबाद गई थीं। सोमवार की सुबह दामाद सुगर सिंह सास को बाइक से घर छोड़ने के लिए आ रहा था। जैसे ही बाइक थाना औंछा क्षेत्र में कुरावली मार्ग पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने मौरकली को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुगर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजन को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *