High tension line fell on the girl got badly burnt condition serious

हाईटेंशन लाइन

विस्तार


एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 14 साल की किशोरी झुलस गई। मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

गांव गदनपुर निवासी शीशपाल सिंह की बेटी ईशू (14) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी है। परिजन ने बताया कि दोपहर में बेटी छत पर कार्य कर रही थी तभी तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में किशोरी आ गई। लकड़ियों से तार हटाकर विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। किशोरी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया और हालत गंभीर बताकर आगरा के लिए रेफर कर दिया।

 परिजनों का कहना है कि गांव में हाईटेंशन लाइन डालने का पहले भी विरोध किया गया था। लेकिन निगम के लोगों ने लाइन को डाल दिया। विद्युत निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *