झांसी। हिंदी दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग की।
हिंदी दिवस पर बुंदेलखंड महाविद्यालय के स्वर्णजयंती सभागार में हिंदी विभाग एवं हिन्दी साहित्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में पुरातन छात्र काव्य समागम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य भारती के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल शर्मा ने कहा कि हिंदी दिवस पर हम सभी हिंदी भाषी साहित्य साधक हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित कराने के लिए संघर्ष के संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ. प्रताप नारायण दुबे ने की और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर एस के राय, संजय सक्सेना, नवेंद्र सिंह, नरेश चंद्र अग्रवाल आदि रहे। हिंदी दिवस पर शहीद सेवा संस्थान के तत्वावधान में अटल एकता पार्क में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सौ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। बीके राय, अवधेश कंचन, विवके साहनी, सोहन मोदी, देवेंद्र सरवरिया, सुनील झा आदि मौजूद रहे। संवाद
