
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने धार्मिक स्थलों पर तिरंगा लगाने लगाने का अभियान शुरू किया। हालांकि संगठन के इस अभियान के दौरान सोमवार को विवाद हो गया। शाही जामा मस्जिद पर सोमवार को तिरंगा फहराने के लिए पहुंची संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें तिरंगा नहीं फहराने दिया।
