{“_id”:”66bed11829719481840d8596″,”slug”:”history-sheeter-murdered-with-an-axe-attacked-while-returning-home-from-farm-family-members-create-ruckus-2024-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: 34 साल पुराने हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, खेत से घर लौटते समय किया हमला, परिजनों का हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

history-sheeter murdered with an axe, attacked while returning home from farm, family members create ruckus

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उरई में खेत से घर लौट रहे किसान के ऊपर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Trending Videos

सूचना मिलते ही एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। एट थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी किसान देव सिंह परिहार (62) गुरुवार की देर शाम खेत से लौट रहा था। तभी गांव के ही कृष्ण पाल सिंह पटेल ने पीछे से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी से उसके भाई की पुरानी रंजिश थी, जिस वजह से उसने हमला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें