Holi 2024: Holika Dahan took place at 3079 places in Agra now colors will rain

होलिका दहन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगरा में शहर से देहात तक रविवार को 3079 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। चौक-चौराहों पर रखी होली का महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर बुराई के अंत और परिवार की खुशहाली की कामना की। सोमवार को सुबह से ही रंग बरसेंगे।

रविवार को सुबह से ही होलिका मैया का पूजन करने के लिए भीड़ रही। महिलाओं ने जौ की वाली, घर के बने पकवान, गोबर की गुलरी, घी, गुड़, हल्दी आदि से पूजन कर होलिका मैया की कच्चे धागे से सात परिक्रमा लगाई। रात करीब 11 बजे होलिका दहन किया गया।

आगरा नगर निगम की ओर से होलिका दहन वाले स्थानों पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंग- बिरंगे रंगों से बनी रंगोली से चौराहों की खूबसूरती और बढ़ गई।

खंदारी स्थित माता शीतला व कुआं वाले बाबा के मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने पूजन के बाद बच्चों की लंबी दीर्घायु की मनोकामना मांगी। रात को ढोल-नगाड़ों के साथ मंगलगीत गाते हुए परिक्रमा के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में ज्यादा फोर्स लगाई गई। शहर में ही 1126 स्थान पर होलिका दहन किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *