बरसाना में आगामी विश्व प्रसिद्ध लडडूमार होली तथा लठामार होली के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुबह ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बरसाना पहुंचे और अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड नियंत्रण, यातायात संचालन, पार्किंग प्रबंध, साफ सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोपहिया, चारपहिया और बसों के लिए अलग अलग पार्किंग जोन तय किए जाएं। मुख्य मार्गों से दूर अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित कर वहां से शटल सेवा के जरिए श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचाया जाए, ताकि जाम की स्थिति न बने।

डीएम ने पार्किंग स्थलों पर संकेतक बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। यातायात पुलिस को डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और जाम संभावित स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लठामार और लडडूमार होली को देखने देश विदेश से लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने को कहा।अंत में मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से त्योहार की परंपरा और गरिमा बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन का अनुभव देने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें