हरदोई। जनपद में 3705 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन स्थल पूर्व से ही तय हैं। किसी नई परंपरा और नए स्थान पर होलिका दहन की अनुमति भी नहीं दी गई है।
जनपद में सबसे ज्यादा होलिका दहन स्थल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हैं। यहां 261 स्थानों पर होलिका दहन होगी। इसी तरह अतरौली थाना क्षेत्र में 235 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसी दौरान सुरसा थाना क्षेत्र में 212 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर कोतवाली क्षेत्र में 164, देहात कोतवाली क्षेत्र में 162, बघौली थाना क्षेत्र में 106 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
कछौना कोतवाली क्षेत्र में 981, बिलग्राम में 107, माधौगंज 108, सांडी में 159, संडीला में 117, कासिमपुर में 155, शाहबााद में 144, पाली में 173, पचदेवरा में 118, मझिला में 113, हरपालपुर में 131 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
इसी तरह लोनार कोतवाली क्षेत्र में 122, बेहटा गोकुल में 134, अरवल में 122, सवायजपुर में 92, हरियावां में 133, टड़ियावां में 135, बेनीगंज में 196 और पिहानी कोतवाली क्षेत्र में 215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस सभी जगहों पर अलर्ट है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।