फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर श्री अग्रसेन भवन सदर में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के हाईस्कूल के मेधावी हर्षित अग्रवाल, केशव अग्रवाल, वंश अग्रवाल, झील अग्रवाल, हनी जैन, नित्यम जैन व वत्सल अग्रवाल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी आनंदिता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, रुपाली जैन, प्रीयल अग्रवाल, गुंजिका अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, उन्नति अग्रवाल, प्रियांशु गुप्ता, अनुष्का अग्रवाल, काव्या अग्रवाल व कार्तिक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पीएनबी उप महाप्रबंधक राजीव बंसल व प्रमोद अग्रवाल रहे। अध्यक्षता संजय अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में महामंत्री कैलाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक संतलाल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
