आगरा के बाह में घोड़े और घोड़ियों की कीमत ऐसी है, जो लग्जरी कार से भी अधिक है। एक जोड़े घोड़े की कीमत 82 लाख रुपये है। पूर्व मंत्री चौ. उदयभान के बेटे घोड़े लेकर पशु मेले में पहुंचे हैं।
{“_id”:”671f128197503012560d530f”,”slug”:”horses-are-more-expensive-than-luxury-cars-pair-costs-rs-82-lakh-height-66-inches-know-specialty-2024-10-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लग्जरी कार से महंगा घोड़ा: एक जोड़े की कीमत 82 लाख रुपये, ऊंचाई 66 इंच…पीते हैं एक किलो घी; जानें खासियत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घोड़ा किंग
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह में घोड़े और घोड़ियों का शौक लग्जरी गाड़ियों से भी मंहगा है। 29 से शुरू हो रहे बटेश्वर मेले के लिए पहुंच रहे घोड़े-घोड़ियों की कीमत यह बताती है। एक जोड़े घोड़े की कीमत 82 लाख रुपये रखी गई है।
बटेश्वर पशु मेला शुरू होने से पहले ही पंजाबी, मारवाड़ी, नकुली, अबलक, काठियाबाड़ी घोड़ों से आबाद हो गया है। रविवार को पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे शशांक चौधरी तीन घोड़ों के साथ मेले में पहुंचे। उनके मुताबिक पंजाब के प्रसिद्ध समुद्री घोड़े की संतान नकुली घोड़ा किंग की कीमत अनमोल है। दावा किया कि 51 लाख रुपये पलवल के व्यापारी ने कीमत लगाई है। दूसरा घोड़ा 18 महीने का मारवाड़ी नस्ल का शेरू है। जिसकी कीमत उन्होंने 31 लाख रुपये रखी है। पंजाब के हारुन ने इस घोड़े की कीमत 25 लाख रुपये तक लगाई। घोड़े किंग नाच भी दिखाता है।
ये भी पढ़ें – UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत…जीते जी मर गई वो