
वेडिंग एसोसिएशन की ओर से एक्सपो-2025
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में दो दिन चले उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वेडिंग एक्सपो-2025 में उद्यमियों ने आगरा में 200 एकड़ जमीन पर इंटरनेशनल वेडिंग सिटी का प्रस्ताव तैयार किया। इसमें रजवाड़ा, मुगल, वैदिक संस्कृति के समन्वय से इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे विदेशी भी यहां शादी करने के लिए प्राथमिकता देंगे। ये प्रस्ताव प्रदेश-केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
