मथुरा के डीग गेट स्थित टीला नई बस्ती में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्चे की मौत की सूचना है।

मकान गिरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार रात दो बजे करीब एक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग जमा हो गए।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मलबे में दबे घायलों को बहार निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जफर नाम के व्यक्ति का यह मकान था। एक मासूम की इस हादसे में मौत हो गई है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि एक मासूम कि मौत हो गई है। चार घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।