How stolen bikes are kept thieves gave such information You will be surprised to know

पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा से चोरी की बाइकें चेसिस व इंजन नंबर बदलकर बेची जा रही थीं। चारों आरोपियों के पास मास्टर चाबी थी। 15 दिन में उन्होंने चार बाइकें चुराईं। बृहस्पतिवार को सदर पुलिस ने दबोच लिया। बाइकें और मास्टर चाबी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि इनका एक गैंग है।

पिछले 15 दिनों में शहर में 10 से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज से जूनियर डॉक्टर, मानसिक अस्पताल गेट से मरीज और आवास विकास स्थित हॉस्पिटल के बाहर से तीमारदार की बाइक चोरी हुई थी। सदर क्षेत्र में सैनिक विहार, राजश्री विहार कॉलोनी, स्वरूप नगर स्थित फैक्टरी और डिफेंस एस्टेट से भी बाइकें चोरी हुई थीं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अजीत व रंजीत मास्टर चाबी से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को प्रशांत और सुशील चेसिस व इंजन नंबर बदलकर बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ चार चोरी के केस पहले से दर्ज हैं। बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम भी दिया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें