कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मंशा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने पांच महिला सहित 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

नगला मंशा निवासी प्रानसुख के बीच गांव के ही रामचंद्र के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे से गालीगलाैज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी जब दोनों पक्ष नहीं माने तो पुलिस दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने रामचंद्र, अनमोल निवासी मोहल्ला कटरा राजा साहब, खेमकरन, अनमोल, अशोक, अनिल निवासी नगला मंशा दूसरे पक्ष के प्रानसुख, गायत्री देवी, द्रोपदी देवी, ईश्वरी, निरोत्तम, नेमा देवी, वीरावती, मालती देवी निवासीगण कैलाश नगर पटियाली के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें