Govardhan Parikrama: मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए परिवहन निगम की एक हजार से अधिक बसें लगी हुई हैं। इसके साथ ही मथुरा से गोवर्धन के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बस और श्रद्धालुओं के चलते शहर के साथ-साथ गोवर्धन चौराहा पर हर समय जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक व सिविल पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को खूब पसीना बहा रहे हैं, लेकिन जाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही हैं।
Trending Videos