huge fire broke out in container full of grocery items after overturned in Lalitpur

fire broke out in container
– फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परचून के सामान से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में कंटेनर पलट गया था। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ललितपुर की पुलिस चौकी तेरई फाटक इलाके असऊपुरा गांव के पास परचून का सामान लेकर दिल्ली से चेन्नई जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से उसमें भरा सामान जल कर राख हो गया। 

बताया जा रहा है कि कंटेनर आवारा पशुओं को बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह एक कंटेनर राजमार्ग-44 पर गांव असऊपुरा के पास पहुंचा तो सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिर गया। 

चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग से परचून का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर गई पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें