Human trafficking accused absconds with child

बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी

लखनऊ। मानव तस्करी के मामले में कानपुर पुलिस ने बुधवार सुबह आलमबाग में छापा मारा। हालांकि इससे पहले ही आरोपी सुनील मलिक भाग निकला। घर पर कोई भी नहीं था। नाबालिग भी पुलिस को नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस की कार्रवाई की खबर सुनील को लग गई थी। मंगलवार को ही आरोपी बच्चे को लेकर कहीं चला गया। कानपुर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Trending Videos

इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक पुलिस टीम सुबह आठ बजे लखनऊ आई थी। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने सुनील के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। सुनील की तलाश की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों ने पूछताछ में बताया कि सुनील कुछ माह पहले दो बच्चों को लेकर आया था। इसमें एक बच्चा उसने अपनी बेटी के घर कानपुर भेज दिया था, जबकि दूसरा सुनील के घर पर काम करता था। पुलिस बच्चों के पिता से संपर्क कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुरुग्राम से श्रीभगवान नामक व्यक्ति ने कानपुर पुलिस को कॉल कर बेटे को बचाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने गोविंदनगर बी-ब्लॉक निवासी फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद के घर छापा मारा था। इस दौरान अंकित के घर से 12 साल का बालक बरामद किया गया था। बालक से अंकित और उसके घरवाले शौचालय की सफाई कराते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

पूछताछ में अंकित ने बताया था कि आलमबाग निवासी ससुर सुनील मलिक ने गुरुग्राम निवासी दलाल पप्पू यादव के जरिये बिहार के पूर्वी चंपारन जिले के तरनियाघाट निवासी श्रीभगवान महतो उर्फ रामू से 12 व 8 साल के बच्चों को 30-30 हजार रुपये में खरीदा था। कानपुर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुनील की तलाश जारी है।

बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी

बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें