{“_id”:”69b5c10070d640beac095c4b”,”slug”:”hundreds-of-homes-were-cut-off-leaving-consumers-worried-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-756690-2026-03-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ता परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गुरसराय। शनिवार को गुरसराय के सैकड़ों उपभोक्ताओं की अचानक बिजली आपूर्ति काट दिए जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। विभागीय कार्यशैली से नाराज उपभोक्ता बड़ी संख्या में विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी समेत कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई लोगों के बिजली बिल सिस्टम में शून्य दर्शाए जा रहे हैं, इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का यह भी कहना है कि बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ गई है। संवाद
