Huriyares and Hurriyarins danced on Rasiya songs in Maharas of Sridauji Huranga In Baledav

महारास अभ्यास करते हुरियारे और हुरियारिनें
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। हर रोज होली खेलने के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 26 मार्च को बलदेव में ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होना है। बुधवार से इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं। अब से प्रतिदिन हुरियारिनें नृत्य महारास का पूर्वाभ्यास करेंगी। 

बुधवार को मंदिर में बैंडबाजा की धुन पर होली रसिया गीतों पर नृत्य महारास का अभ्यास किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर पहुंची। नृत्य महारास में एक दर्जन से अधिक बालिकाएं राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप बनकर नृत्य प्रस्तुत कीं। 

इस मौके पर हुरियारिनें, हुरियारों को चुनौती देती नजर आईं। लोकगीत ‘आ जईयो दाऊजी के हुरंगा में… तोय मजा चखाय दूंगी, मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है’ पर नृत्य किया। होली गीतों पर दर्शक भी मद मस्त नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *