
मां की मौत से आहत बेटे की भी हुई मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां कमलेश की मौत का सदमा उनका बीमार जवान बेटा दीपक सहन नहीं कर पाया। चारपाई से उठा और मां के शव से लिपटकर बिलखने लगा। अब मेरा इलाज कौन कराएगा… कहते हुए उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत की खबर मिली तो मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई, लेकिन दीपक का पिता पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे वहां से खिसक गया।
