Hurt by salesmans false allegation, young man commits suicide in mahoba, Inspector line hazir

mahoba suicide case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा बॉर्डर में स्थित शराब दुकान के सेल्समैन ने एक युवक पर मामूली विवाद में मारपीट व लूट का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने युवक के घर पहुंच थाने आने का दबाव बनाया। इससे आहत युवक ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।

आत्महत्या करने से पहले युवक ने पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसमें मौत के लिए थाने में तैनात दरोगा को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाते हुए सेल्समैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।

दरोगा पर कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते हुए विरोध जताया। तब अपर एसपी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह (27) मोबाइल की दुकान के साथ खेती का काम करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *