Husband and son turned monsters Woman beaten to death with sticks kept pleading no mercy was shown

1 of 6

महिला की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आगरा के ट्रांस यमुना के श्याम विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक महिला को उसके पति और बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। नाली में गिर जाने पर भी पिता-पुत्र बेरहमी से पीटते रहे। पड़ोसी तमाशबीन बने रहे। महिला मकान बेचने से इन्कार कर रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। थाने की पुलिस को सुबह हुई घटना की जानकारी, शाम को मेमो (अस्पताल से पत्र) आने पर लग सकी।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में रामा देवी (55) पत्नी दधीच गोस्वामी के दो बेटे कौशल, मनोज और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। दधीच मथुरा में खेतीबाड़ी करता है। श्याम विहार काॅलोनी में रामा देवी के नाम करीब 250 वर्ग गज का मकान है। दामाद राजेंद्र ने बताया कि दधीच मकान को बेचना चाहते थे, जबकि रामा देवी मकान नहीं बेचना चाहती थीं। इस बात पर पति-पत्नी के बीच कई दिन से झगड़ा चल रहा था। पति से बचने के लिए रामा देवी चार महीने से घर छोड़कर सिकंदरा में किराए पर रह रही थीं।




Husband and son turned monsters Woman beaten to death with sticks kept pleading no mercy was shown

2 of 6

सीसीटीवी से ली गई तस्वीर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपना सामान लेने के लिए श्याम विहार पहुंची थीं। तभी पति और बेटे मनोज से विवाद हो गया। आरोप है कि पति और बेटे ने लाठी-डंडों से रामा देवी को पीटा। रामा देवी को घुटनों में तकलीफ थी। वह जान बचाने के लिए गली में निकल आईं, लेकिन दोनों बेरहमी से पीटते रहे। नाली में गिर जाने पर भी नहीं छोड़ा।


Husband and son turned monsters Woman beaten to death with sticks kept pleading no mercy was shown

3 of 6

घर में बैठी महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पड़ोसियों ने भी किसी तरह बीच बचाव की कोशिश नहीं की। रामा देवी बचाने की गुहार लगाती रहीं। लोग तमाशबीन बने रहे। चीख-पुकार सुनकर बड़ा बेटा कौशल पहुंचा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाई। घायल मां को वो एसएन मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची मगर कुछ देर में लौट गई।


Husband and son turned monsters Woman beaten to death with sticks kept pleading no mercy was shown

4 of 6

मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस की लापरवाही आई सामने

घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मगर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जिसमें पति और बेटा महिला पर प्रहार करते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि एमएम गेट थाने से मेमो आने के बाद महिला की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Husband and son turned monsters Woman beaten to death with sticks kept pleading no mercy was shown

5 of 6

खून से सनी साड़ी दिखाती बेटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सामान समेटकर ले जाने का आरोप

मृतका के रिश्तेदार राजेंद्र का आरोप है कि घटना के बाद भी पति और बेटे ने घर का सामान समेटा और गाड़ी में भरकर ले गए। इस दौरान अन्य परिजन रामा देवी को इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए थे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *