{“_id”:”68106032ce4df3aa9203d2d2″,”slug”:”husband-and-wife-died-in-road-accident-in-moth-2025-04-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अकेले रह गए मासूम: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते वक्त हादसा, ऐसे बची बच्चों की जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
झांसी के मोंठ में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रहे थे।
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
मोंठ मंगलवार को सुबह मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार के परख्च्चे उड़ गए।
Trending Videos
दंपति कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर दोनों को बाहर निकला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि थाना बड़ागांव के ग्राम मडोरा निवासी अनिल कुशवाहा अपनी पत्नी विनीता के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे।
सुबह पति-पत्नी वापस बड़ागांव जा रहे थे। शादी में उनकी मासूम बेटा-बेटी और मां भी गई थी। मगर तीनों को रिश्तेदारों ने रोक लिया। सुबह ये दोनों ही कार से वापिस लौट रहे थे। हादसा मोंठ क्षेत्र की ग्राम अटरिया मोड़ के पास हुआ।