Husband attacked sleeping wife and children, innocent died, The accused said Wife did not want a child from me

Husband attacked sleeping wife and children
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कानपुर देहात के पिपरी गांव में एक ही परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हुए हमले के बाद पड़ोस के लोग भी सहमें नजर आए। घायलों के गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर पर कोई नहीं बचा। इस पर सगे संबंधी कव्या का पोस्टमार्टम कराने अकबरपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद महेंद्र के मामा रमेश चंद्र व उनके बेटे सचिन ने बताया कि सुरेंद्र की मौत के बाद पूजा टूट गई थी।

Trending Videos

सुरेंद्र ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी ट्रैक्टर से कुचल मौत हुई थी। कई साल बाद पूजा पति के मौत के गम से उभरी थी। इस पर उसकी बहन पूनम ने अपने देवर से शादी कराने की बात कही। हालांकि आयुष और उमंग के बड़े होने की वजह से परिवार के लोगों ने शादी के लिए एतराज भी जताया। मगर पूजा अपनी बहन के कहने पर उसके देवर दीपू सिंह को अपना लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *