husband beat his wife with stick for using phone In Agra

woman crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में फोन चलाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पति ने पत्नी को इतना पीटा कि वह घायल हो गई। पीड़िता भागते हुए थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के चमरौली गांव का है। यहां के निवासी रिंकू ने रात में फोन चलाने पर पत्नी को बुरी तरह पीटा। पहले गाली-गलौज किया, फिर पीट दिया। इससे वह घायल हो गई। पत्नी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत की है।

पीड़िता रागिनी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार की रात को वह घर पर फोन चला रही थी। इस पर पति ने मना किया। इसी बात को लेकर गाली-गलौज की। विरोध किया तो पति ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *