{“_id”:”6776d277491d54dd980ae38a”,”slug”:”husband-beaten-attempt-to-rape-wife-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125889-2025-01-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दरिंदों को न आया रहम: पति को बेरहमी से पीटा, पत्नी को खेत में खींच ले गए…आपबीती सुनाते दंपती रो पड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
agra police – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा चौराहे पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी को तीन लोगों ने रुकवा लिया। इसके बाद पति की पिटाई करते हुए महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पति-पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। एसपी के आदेश थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
गांव कोटरा निवासी महिला ने रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि 3 दिसंबर देर शाम को वह पति के साथ बाइक से गांव आ रही थीं। महिला का आरोप है कि इसी दौरान गांव बेहटा चौराहे पर पति के दोस्त विकास निवासी किलौनी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी बाइक जबरन रुकवा ली। इसके बाद पति की पिटाई करने लगे।
इसके बाद महिला से कानों के सोने के टॉप्स लूट लिए और चाकू दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति-पत्नी का शोरगुल सुनकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने भी उनकी तहरीर नहीं ली। इसके बाद पीड़ित दंपति ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।