Husband caught wife in objectionable position with her lover at his home in Agra

सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। आरोप है कि विरोध पर दोनों ने धमकी दी। मारपीट की। वह जान बचाने के लिए घर से भाग निकला। पुलिस को बुलाया। इस बारे में ससुरालियों को भी बताया। मगर, उल्टा वो लोग भी धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला और उसके प्रेमी का शांति भंग में चालान किया गया।

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए हैं। कोई संतान नहीं है। वह मथुरा में नौकरी करता है। वहीं पर रहता है। पत्नी के पूर्व से करन सिंह नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहे हैं। कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं मानी। आरोप लगाया कि 9 मार्च की रात 1 बजे घर आया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। 

विरोध करने पर उसे ही मिली धमकी

उसने विरोध किया। इस पर वो गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस को सूचना दी। ससुरालियों को भी बताया। मगर, ससुराली भी धमकी देने लगे। इससे वो दहशत में है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी पर आरोप था। इस पर उसे युवक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *