दंपती को सात साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रीति विजय को शराब पीने से मना करती थी।

मृतक विजय
– फोटो : अमर उजाला

{“_id”:”686805784eb31641a30f7a9e”,”slug”:”husband-could-not-bear-grief-of-his-wife-going-to-her-maternal-home-so-he-committed-suicide-2025-07-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रीति ने मोड़ लिया था मुंह: पत्नि के मायके जाने का गम न सह सका पति, जहर खाने से न गई जान तो लगा ली फांसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक विजय
– फोटो : अमर उजाला
यूपी के झांसी स्थित थाना प्रेमनगर के हंसारी के खारा कुआं मोहल्ला निवासी विजय अहिरवार ने पहले जहर निगलकर जान देने की कोशिश की। जान बचने पर गुरुवार को फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। इससे विजय तनाव में रहता था। गुरुवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदे से लटका देख मां चीखकर बेहोश हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।