पीड़िता ने एसपी से मिलकर की दर्ज कराई शिकायत

आरोपी दोनों एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के अलीनगर मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने दो एजेंटों पर धोखाधड़ी कर पति को नौकरी के नाम पर सऊदी अरब भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में बताया कि साहब पति को सऊदी में ऊंच चराना पड़ रहा है। इसके बावजूद खाने तक के लाले पड़े हैं। शिकायत में दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला निवासिनी अहमदुन्निशा ने बताया कि फतेहपुर के गौती सुल्तानपुर घोष निवासी फुरकान व गुरुबख्शगंज थाना के सतांव निवासी सिकंदर ने कुछ दिन पहले उसके पति इकबाल को 1.30 लाख रुपये लेकर नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजा था। इस दौरान पति को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने और विदेश में घर के साथ खाने पीने के इंतजाम का भरोसा भी दिलाया गया था। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति ने सऊदी अरब से फोन कर बताया कि उससे ऊंट चराने का काम लिया जा रहा है। भोजन इत्यादि के साथ रहने का भी कोई इंतजाम नहीं है। उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों एजेंटों ने पति की वतन वापसी के लिए फिर से उससे 55 हजार रुपये ले कर हड़प लिए लेकिन पति को वापस लाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया। अब चुप रहने के लिए गाली गलौच कर धमका रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *