
बहू को पीटती सास और ननद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जैथरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इसमें सास और ननद बहू की जमकर लात घूसों से पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाला पति लगातार और मारो… खूब मारो… कहते हुए वीडियो बनाता जा रहा है।
वीडियो में जमीन पर पड़ी बहू अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं ननद द्वारा जमीन पर पड़ी बहू के पेट पर लात मारी जाती है, जिससे वो चीखने लगती है। ससुर द्वारा बहू को पीटती बेटी को बार-बार धक्का मारकर अलग किया जा रहा है। तभी बिस्तर पर बैठी सास उठकर आती है और बहू के गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है।
