{“_id”:”66c19193df5485f2cc0ec44d”,”slug”:”husband-killed-his-wife-by-beating-her-with-sticks-body-sent-for-postmortem-accused-arrested-2024-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में युवक ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने महिला का रक्तरंजित शव पड़ा देखा, तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। सीओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी कैलाश कुमार जयपुर में रहकर पानी पुरी बेचने का काम करता है। सावन के त्यौहार को लेकर वह पत्नी रोशनी (30) बच्चों के साथ गांव आया था। कुछ दिन पहले पत्नी रोशनी बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी, जिस पर कैलाश शुक्रवार की शाम अपनी ससुराल गया और शनिवार को पत्नी को लेकर घर वापस आ गया।
रविवार की सुबह आपसी कहासुनी के बाद उसने पत्नी पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने शोर मचाया तो पहुंचे लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवराम सिंह का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
