
Husband made Obscene videos
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को दवा के बदले नशीली गोलियां खिलाकर पति ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने हदें पार कर दीं। आरोप है कि पति पत्नी से दोस्तों के साथ जिस्मफरोशी का दवाब बनाता था। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना किला क्षेत्र की रहनी वाली महिला ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक से उसका निकाह छह माह पूर्व हुआ था। रिश्ता तय होते समय ससुरालियों ने पुत्र का मुंबई में कपड़े का व्यापार बताया था।
मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व 15 लाख की नकदी भी दी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। वह लोग उस पर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते थे। आरोप है कि पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। निकाह के बाद उसे इसका पता चला।
विवाहिता ने कहा कि पति दवा के बदले उसे नशे की गोलियां खिलाता था। इसी बीच पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पति उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता था। उससे जिस्मफरोशी करने के लिए कहता था।
