
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के चमनगंज इलाके से एक माह पहले लापता हुए युवक का पता नहीं लग रहा। उसकी पत्नी ने लापता पति को तलाशने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
चमनगंज निवासी रेहाना ने शिकायती पत्र के जरिये कहा कि एक माह पहले उसका पति अचानक लापता हो गया। रेहाना ने सीपरी बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। जब कई जगह तलाशा तब मालूम चला कि वह एक महिला के संग गया है। शुक्रवार को वह नवजात शिशु को लेकर गुहार लगाने एसएसपी आफिस पहुंची। उसका कहना है कि पति का एक युवती से प्रेम संबंध है। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस पति को तलाश नहीं रही है।
