
विवाहिता का फाइल फोटो और विलाप करती मां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाम को ही वह पति के साथ मायके से ससुराल आई थी। परिजन ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
