Husband used to beat her so wife committed murder fabricated story of robbery in budaun

पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के इस्लामनगर थाना इलाके के गांव अल्लैहपुर मढ़ैया के किसान महेश का हत्यारा और कोई नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ममता ही थी। ममता ने लोहे की फुंकनी से वार किया। फिर जान निकलने तक पत्थर के सिलबट्टा से सिर कुचला। इसके बाद डकैती और लूटपाट होने का शोर मचा दिया। 

पुलिस छानबीन महिला अपने बयानों में ही उलझ गई। फिर पुलिस ने घर से लूट की सभी चीजें नकदी समेत बरामद कर लीं। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। ग्राम अल्लैहपुर मढ़ैया में 23 मई की रात घर में सोते समय किसान महेश की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी ममता ने रात करीब 2:30 बजे शोर मचाया था। 

उसका कहना था कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे उसके घर में पांच-छह बदमाश घुस आए। जब उसकी आंख खुली तो बदमाश उसके पति के सिर पर सरिया से हमला कर रहे थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वह काफी डर गई थी। 

इस कारण उसने घर में रखे 40 हजार रुपये और जेवर निकालकर बदमाशों को सौंप दिए थे। उसके बाद बदमाश घर से भाग गए थे। बाद में उसका शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के कई लोग पहुंच गए। उनकी सूचना पर सुबह चार बजे थाना पुलिस भी आ गई थी। मामला लूटपाट के बाद हत्या का था, इस कारण पुलिस ने इसको गंभीरता से लिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *