अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार

Updated Wed, 11 Sep 2024 12:27 PM IST

रेलवे पुल पर रील बनाना दंपती और उनके मासूम बच्चे की मौत का सबब बन गया। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 



Husband wife and son died after being hit by train while making a reel in lakhimpur kheri

हादसे के बाद रेलवे लाइन के किनारे जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर गांव उमरिया बड़ी नहर के रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर पति- पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी रेलवे पुल के पास मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। 

Trending Videos

ओयल चौकी क्षेत्र में करीब 9:30 बजे लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर की चपेट में आकर बड़ी नहर पर रेलवे पुल के पास मोहम्मद अहमद (30) निवासी शेख टोला, लहरपुर जिला सीतापुर, उनकी पत्नी नाजनीन (24) और उनके दो वर्षीय पुत्र आरकम की मौत हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *