
पति-पत्नी की सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में प्रेम विवाह के बाद मोबाइल के एप पर लॉक लगाने, फोन आने पर अलग हटकर बातें करने से पति-पत्नी के संबंधों में दरार आ गई। बात इतनी बढ़ी कि मंदिर में जिंदगीभर एक दूजे का साथ देने की कसमें भी हवा हो गईं। पत्नी की ओर से मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर ने दोनों की काउंसिलिंग की। पत्नी-पत्नी ने फोन पर लॉक ना लगाने और कॉल आने पर लाउडस्पीकर मोड पर एक-दूसरे के सामने बात करने का वादा कर समझौता किया।
एटा की युवती और पिनाहट के युवक एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। अप्रैल 2022 में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। जाति अलग होने से परिवार वालों ने शादी की मंजूरी नहीं दी। दोनों ने अगस्त 2022 में आगरा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की। शादी के एक साल बाद ही दोनों में शक पैदा हो गया। फोन और व्हाट्सएप पर दोनों ने लॉक लगा दिए। मामला इतना बढ़ा गया कि चार महीने पहले पति, पत्नी को अकेला छोड़कर चला गया।
पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि पति ने फोन में हर एप पर अलग-अलग तरीके के लॉक लगा रखे हैं। फोन आने पर घर से बाहर जाकर बात करते हैं। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी को जब देखो तब फोन पर ही बातें करती रहती है। पूछने पर झगड़ा करती है। काउंसलर अमित गौड़ ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौते के लिए राजी किया।
