I have proof of everything CO Deepshikha says on bribe allegation in Bareilly

मीरगंज की सीओ दीपशिखा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये मांगने के आरोप में घिरी सीओ मीरगंज डॉ. दीपशिखा का कहना है कि उनके पास हर बात का सुबूत है। उन्होंने मौके पर एसडीएम को कॉल की थी। भट्ठा मालिक तो मौके पर आया तक नहीं। वहीं एसडीएम ने मामले में चुप्पी साध ली है। उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। इसके साथ ही भट्ठा मालिक रिफाकत के बयान भी शनिवार को नहीं हो सके। 

सीओ दीपशिखा का कहना है कि भट्ठा मालिक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। साजिशन शिकायत की गई है। वह तो भट्ठे पर गईं ही नहीं। भट्ठा स्वामी भी थाने में नहीं आया। सीसीटीवी से तस्दीक किया जा सकता है। रही बात एसडीएम की तो उन्हें कॉल की थी। 12 जून को 11:56 बजे एसडीएम को कॉल की थी।

Bareilly News: 20 हजार नहीं दिए तो दरोगा ने कराया मुकदमा, खत्म करने के लिए 10 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

कार्रवाई करने से पहले ही कॉल की थी। खुद एसडीएम ने उनसे पहले कहा था कि अवैध खनन को लेकर रिपोर्ट देनी है। इसी के बाद वह अवैध खनन को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गईं। वहीं इस मामले में एसडीएम ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं। न वह कुछ कहना चाहते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *