माधौगढ़। उत्तरीय मालवीय नगर स्थित गणेश मंदिर के पास बने शिव मंदिर में स्थापित शिव, पार्वती व कार्तिकेय की मूर्तियों को अराजकतत्व उखाड़ ले गए। गुरुवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब मंदिर में मूर्तियां गायब देखीं तो आक्रोश जताया। ग्रामीणों के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

loader

Trending Videos

मंदिर की स्थापना कराने वाले अधिवक्ता महेश खरे ने बताया कि करीब एक माह पहले भी अराजक तत्वों ने मूर्तियां तोड़कर फेंक दी थीं। इसके बाद दोबारा मूर्तियां स्थापित कराई गई थीं, लेकिन एक माह के भीतर फिर से ऐसी घटना हो गई। उन्होंने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।

कोतवाल विकेश बाबू ने बताया कि मामले में बातचीत कर ली गई है। जांच की जा रही है और जल्द ही मूर्तियों की दोबारा स्थापना कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *