संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। बिना टिकट पकड़े जाने पर जनरल कोच के यात्रियों को किराये जितना ही जुर्माना भरना पड़ता है लेकिन झांसी मंडल भारतीय रेल में पहली बार ऐसा ऐसा करने जा रहा है कि जिससे बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। शर्त यह है कि यात्री को मौके पर ही टिकट खरीदना होगा। इसके लिए टीटीई को मशीन दी जाएगी। यह व्यवस्था जनवरी से शुरू हो जाएगी।

गर्मी की छुट्टी, होली, दीवाली और शादियों के सीजन में ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोचों से लेकर जनरल कोच में भी बेतहाशा भीड़ होती है। इनमें बड़ी संख्या में वह यात्री होते हैं, जो जनरल टिकट भी खरीदने से जान चुराते हैं। लेकिन पकड़े जाने पर इन्हें जुर्माना भी भरना पड़ता है। हालांकि, रेलवे का उद्देश्य जुर्माना वसूलने से अधिक लोगों को उनके कर्तव्य का बोध कराना है। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय रेल का झांसी मंडल पूरे देश में पहली बार जनरल कोच के टिकट की व्यवस्था में नया बदलाव करने जा रहा है। इसमें बिना टिकट पकड़े जाने वाले जुर्माने से भी बच जाएंगे। पकड़े जाने पर यात्री को टीटीई से निर्धारित किराए पर जनरल टिकट बनवाने की सुविधा मिलेगी। जनवरी में यह वव्वस्था पूरे मंडल में लागू हो जाएगी। इसकी शुरुआत के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने 25 लाख रुपये कीमत की 47 हैंड हेल्ड टिकट वेंडिंग मशीन की खरीद की है।

अभी बिना टिकट पकड़े जाने पर लगता है इतना जुर्माना

यात्रा की शुरुआत के स्टेशन से लेकर गंतव्य तक का किराया और उस पर उतना ही जुर्माना भरना पड़ता है। यदि आप पांच रुपये से 250 रुपये तक किराये की दर के बराबर यात्रा करते हैं तो न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये देना ही होगा। वहीं, 250 से ऊपर जितना भी किराया होगा उतना ही जुर्माना लगेगा। यानी तीन सौ पर तीन सौ रुपये जुर्माना अदा करना होगा। यदि सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रा करते हैं तो 15 रुपये अतिरिक्त देना होंगे। महाकुंभ के साथ ही अन्य मेलाें में चलाई चलाई जाने वालीं ट्रेनों में टिकट चेकिंग के लिए झांसी मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनात किया जाएगा। ऐसे में ट्रेनों में टिकट चेकिंग व्यवस्था बनाने के साथ ही यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराने के लिए यूटीएस हैंड हेल्ड मशीन इस्तेमाल होंगी।

मंडल से हर दिन एक लाख जनरल यात्री करते हैं सफर

झांसी रेल मंडल से होकर गुजरने वालीं ट्रेनाें के जनरल कोचों में हर दिन एक लाख यात्री सफर करते हैं। हर माह औसतन 9 हजार यात्री बिना टिकट पकड़े कपड़े जाते हैं। वहीं, हजारों की संख्या में बिना टिकट यात्री मौका देखकर स्टेशन से बाहर भी निकल जाते हैं। इन्हीं यात्रियों में टिकट खरीद कर यात्रा करने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

वर्जन

जनवरी में महाकुंभ के साथ ही अन्य मेलों के दौरान सामान्य से अधिक भीड़ होने पर मोबाइल यूटीएस हैंड हेल्ड मशीन से यात्री जनरल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। बिना टिकट यात्रा करने वाले भी इससे बगैर जुर्माना वैध जनरल टिकट बनवा सकेंगे। हालांकि, सुविधा के बाद भी यदि कोई टिकट नहीं बनवाता है तो फिर नियमानुसार जुर्माना लिया जाएगा। – दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *