If HSRP is not installed on the vehicle by 30 June fine will be imposed in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली जिले में 3.79 लाख से ज्यादा वाहन बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के ही दौड़ रहे हैं। इन्हें अब अंतिम मौका दिया गया है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने पर पकड़े जाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 

बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में बड़ी संख्या व्यावसायिक वाहनों की भी है, जबकि इनमें एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा फरवरी 2024 तक ही थी। सरकार ने एक अप्रैल 2019 से सभी प्रकार के वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दी थी। 

एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे जाने वाले वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी जारी की जाने लगी, इससे पहले खरीदे गए वाहनों पर एचएसआरपी वाहन स्वामियों को ही लगवानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *