संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST

If police post is built in Sarawal then criminal incidents will stop.

Trending Videos



सरावल (कासगंज)। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल कस्बे में कोई पुलिस चौकी स्थापित नहीं है। इस इलाके में आए दिन आपराधिक वारदातें होती हैं। पिछले दिनों कई घरों में चोरी की वारदातें हुईं। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से पुलिस चौकी खोलने की मांग उठाई, लेकिन अभी तक पुलिस चौकी नहीं बनी है और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम हुए हैं।

Trending Videos

लोगों के मन में हर समय असुरक्षा का भाव रहता है। सरावल से सिढ़पुरा की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। लोगों को पुलिस से शिकायत करने में भी दिक्कतें होती हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस चौकी नहीं बनेगी अपराध पर नियंत्रण नहीं हो सकेगा। सरावल के डॉ. मोनू शाक्य का कहना है कि कस्बे में पुलिस चौकी की स्थापना बेहद जरूरी है।

लोग लगातार परेशान हो रहे हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अन्य लोगों ने भी पुलिस चौकी की स्थापना की मांग एसपी से की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *