loader

If there is no ownership then how is the corporation blocking the way for shops, former MLA complained to Divisional Commissioner



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बस स्टैंड के सामने बनवाई गईं दुकानों को लेकर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने मंगलवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। जब नगर निगम से सूचना के अधिकार के तहत सड़क की चौड़ाई के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि बस स्टैंड से आने वाले मार्ग पर उनका कोई स्वामित्व नहीं है। यदि नगर निगम का स्वामित्व नहीं है तो फिर वह किस अधिकार से दुकानों के आवागमन में अवरोध कर रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी पत्नी सरोज व्यास के नाम पर बस स्टैंड के सामने जमीन है, जो मौके पर 0.29 एकड़ कम है। इसकी नाप के लिए एसडीएम को बीते 11 और 24 अक्तूबर पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 0.29 एकड़ जमीन रोड आदि बनाने में इस्तेमाल की गई। पूर्व विधायक बोले कि बस स्टैंड पर सरकारी विभाग की मार्ग की चौड़ाई सरकारी दस्तावेज में 66 फुट है। वहां लगभग 83 फुट की चौड़ाई पर अवस्थित है। लगभग 17 फुट भूमि रक्षा मंत्रालय की उपयोग की जा रही है, जो उन्हें रजिस्टर्ड बैनामे द्वारा प्रदान की गई है। सवाल किया कि क्या नगर निगम द्वारा सभी मार्गों पर सौंदर्यीकरण के लिए बाउंड्रीवाल बना रहा है। पूर्व विधायक ने आयुक्त से मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *