IG investigated the scene of robbery

जगदीशपुर में घटनास्थल पर जांच करते आईजी, साथ में एसपी ।

जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम चाकुओं से गोद कर बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.80 लाख लूट के मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से भी मुलाकात की। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। हर स्तर से टीमें गठित कर खुलासा किया जाएगा। कहा कि लूट किस वजह से हुई, लुटेरों का उद्देश्य क्या था, इन सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी का भी पता चल गया है। घटना में अनिल मिश्र के अलावा उसका दूसरा साथी रजनीश शामिल था।

रजनीश के बारे में भी पता चल गया है। घटना के खुलासे के लिए एएसपी हरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में चार टीमें लगी हैं। लुटेरों के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

जामो इलाके के पूरे पराग पांडेय डीघा गोपालपुर निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला जगदीशपुर इलाके के आनंद नगर चौराहे पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार शाम कार सवार दो लोगों ने जगदीशपुर-जायस मार्ग पर महमूदपुर के करीब चाकुओं से गोद कर जख्मी कर दिया था और 3.80 हजार की नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद बेहोशी की हालत में बदमाश उन्हें गाड़ी से फेंक कर चले गए थे। सर्वेश के ही परिचित अनिल मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें