जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर बरेली पुलिस ने उपलब्धि हासिल की है। एकीकृत शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनवरी में बरेली रेंज और जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध, संतोषजनक और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। बरेली रेंज के 91 थानों में से 88 और जिले के सभी 28 थानों ने सौ फीसदी प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले को शीर्ष स्थान दिलाया है।

आंकड़ों के अनुसार जनवरी में बरेली पुलिस को कुल 1409 आईजीआरएस संदर्भ प्राप्त हुए। इनमें से 1356 मामलों में आवेदकों ने स्वयं को पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट बताया, इस लिहाज से संतुष्टि प्रतिशत 96.24 रहा। वहीं, फीडबैक के लिए किए गए संपर्क में 1389 आवेदकों ने पुष्टि की कि संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उनसे संपर्क किया गया, जिससे संपर्क प्रतिशत 98.58 दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *